मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।दरअसल, दोनों बहनें पापा बोनी कपूर के साथ एक कार्यक्रम के चलते दिल्ली में थीं। अब वो वापिस आ गई हैं।
इस दौरान दोनों बहने एक दूसरे का हाथ थामें हुए नजर आईं। दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। जाह्नवी और खुशी ने मीडिया कैमरा को देख मुस्कुराते हुए पोज दिए।
इस दौरान जाह्नवी ब्लू डेनिम शर्ट और जींस पहने हुए ग्लैमरस अवतार में दिखीं। वहीं खुशी ब्लैक टीशर्ट के उपर श्रग पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं।
खुशी और जाह्नवी कपूर की बॉन्डिंग काफी मजबूत है। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। इन लेटेस्ट तस्वीरों में दोनों बहनों का कूल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘तख्त’ में नजर आएंगी।
फिल्म में जाह्नवी के अलावा अलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी शामिल होंगे। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।


