होशंगाबाद: विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी और घेराबंदी कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने सोहागपुर में एक हथियारों के सौदागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 4 पिस्तौल, 26 ज़िंदा कारतूस और चार मैगजीन जब्त की गई हैं। गिरोह का सरगना जहांगीर फरार हो गया है। एसपी अरविंद सक्सेना ने बताया की 24 अक्टूबर को मुखबिर से सोहागपुर में हथियारों की खेप आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। इस दौरान बगैर नंबर की बाइक पर जा रहे नफीस को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पिस्तौल जिन्दा कारतूस और मैगजीन मिली। आरोपी ने बताया की यह हथियार वह बागरा के जहांगीर से लाया है। जहांगीर उसे कम दामों पर पिस्तोल मुहैया करता था। इसे वह ऊंचे दाम पर बेच देता था।


