चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि यहबिल्डिंग भ्रष्टाचार की इमारत है। दशकों तक गांधी परिवार ने देश को लूटने का काम किया है।
राहुल गांधी को बताया नंबर 2 अरोपी
भाजपा नेता ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों ही 50,000 के मुचलके पर बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी नंबर 1 और राहुल गांधी नंबर 2 आरोपी हैं। पात्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार की इस इमारत पर कांग्रेस अध्यक्ष को जवाब देना होगा।
स्वामी भी उठा चुके हैं सवाल
बता दें कि इससे पहले भाजपा राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी, सोनिया गाधी समेत अन्य पर धोखाधड़ी और रकम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आपराधिक शिकायत की है। स्वामी का आरोप है कि आरोपितों ने यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जरिये महज 50 लाख रुपये की रकम देकर एसोसिएट जर्नल्स से काग्रेस के जरिये वसूली जाने वाली 90.25 करोड़ की रकम का अधिकार हासिल किया है।
