किसान स्लॉट बुक कर 10 अगस्त तक समर्थन मूल्य पर करें उपज का विक्रय
हरदा : मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 विपणन वर्ष 2026-27 में ग्रीष्मकालीन फसल मूंग का समर्थन मूल्य पर उपार्जन 1 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। जिला उपार्जन समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार जिले में किसानों की सुविधा के लिए 40 ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार संबंधित उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुकिंग कर निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी उपज लेकर पहुंचें। इससे उपार्जन कार्य व्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सकेगा
तथा किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान स्थिति तक 5174 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किया गया है तथा 632 कृषकों द्वारा 5436 क्विंटल मूंग उपज, उपार्जन केंद्रों पर उपार्जित की गई है।

