goverment Ad
modi ji

जकार्ता:188 यात्रियों को लेकर जा रहा इंडोनेशियाई विमान JT-610 क्रैश, बचाव अभियान जारी

Header Top

इंडोनेशिया के जकार्ता में आज इंडोनेशियाई विमान JT-610 क्रैश हो गया। विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 188 लोग सवार थे। आज सुबह 6.20 पर विमान ने जैसे ही उड़ान भरी तो 13 मिनट बाद उसका संपर्क टूट गया। जब अधिकारियों ने इसकी खोजबीन की तो पता चला कि विमान क्रैश हो गया है। इंडोनेशियाई बचाव एजेंसी के प्रवक्ता युसुफ लतीफ ने कहा कि यह पुष्टि हो चुकी है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
विमान को ट्रैक करने वाली सेवा फ्लाइट रडार 24 ने लापता विमान के बारे में ट्वीट कर कहा कि जकार्ता से उड़ान भरनेे के तुरंत बाद ही लॉयन एयरलाइन्स केे विमान के साथ संपर्क टूट गया। विमान से उस समय संपर्क टूटा, जब वह 3,650 फीट (लगभग 1,112 मीटर) की ऊंचाई पर था। विमान में सवार यात्रियों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। समुद्र के कुछ हिस्से में अभी लापता विमान की कुर्सियां और कुछ अन्य हिस्से मिले हैं। लॉयन एयर ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। विमान जेटी610 को बोइंग-737 मैक्स 8 संचालित करती है और इसमें 210 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। यह विमान दो महीने पहले ही लॉयन एयर को मिला था।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
हरदा: सिंधी समाज 250 सदस्यों का जत्था भोपाल रवाना हुआ | हरदा : कॉंग्रेस ने इंदौर हादसे पर दुख जताया एवं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। BIG NEWS :”मौत” का धमाका : कैमिकल फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 4 जिंदगियां काल के गाल में समाई, शरीर के... जिले में 298 प्राथमिक व 68 माध्यमिक शिक्षक नियुक्त स्कूल शिक्षा विभाग ने नव चयनित शिक्षकों के नियुक्... ग्राम मगरधा में आयुष विभाग का स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न | कलेक्टर श्री गर्ग व पुलिस अधीक्षक  श्री कंचन ने ‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’ का किया निरीक्षण | जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तरीय ‘जीवनम् स्वास्थ्य शिविर’ आयोजित होंगे | 8 अप्रैल से 24 ज... प्रचार वाहन के माध्यम से दी जा रही है सरकार की उपलब्धियों की जानकारी | आज सिराली की ‘वार्ड चौपाल’ में नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर श्री गर्ग सिराली के वार्ड क्रमां... हरदा, टिमरनी व खिरकिया में ‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’ 4 अप्रैल को आयोजित होंगे |