धमतरी। चुनाव के लिए रायपुर से कोण्डागांव जा रहे बीएसएफ और बीएमपी के जवानों से भरा एक वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कुरूद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 8 जवानों को गंभीर चोटंे आई हैं। अन्य 10 से अधिक जवानों को साधारण चोटें आने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे संजीवनी कर्मियों ने घायलों को इलाज देते हुए कुरूद के अस्पताल में पहुंचाया। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में बस्तर में चुनाव सम्पन्न् कराया जाना है। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण इस बार भी बड़ी संख्या में बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को लगाया जाता है। बीएसएफ जवानों के साथ बीएमपी-14 के तकरीबन 20-25 जवानों को लेकर एक वाहन सोमवार की दोपहर रायपुर से कोण्डागांव के लिए रवाना हुई थी।
कुरूद के संगवारी ढाबा के पास जवानों का वाहन पहुंचा था। इसी दौरान एक विपरीत दिशा से आ रहे एक कार चालक की गलती की वजह से जवानों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
हादसे में आठ से अधिक जवानों को सिर, पैर, हाथ, कमर समेत अन्य हिस्सों में गंभीर चोटंे आई हैं। घटना के बाद कुरूद की संजीवनी वाहन तत्काल मौके पर पहुंची। जिन्होंने सभी घायल जवानों को इलाज के लिए कुरूद अस्पताल पहुंचाया। जहां जवानों का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल कुछ जवानों को धमतरी में इलाज के लिए भेजा गया है।
चौधरी मोहन गुर्जर, मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है, आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है।, आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |