ब्रेकिंग
आज दिनांक 24 सितंबर 2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे 10 हजार के अंदर पाएं टॉप 5G स्मार्टफोन, कीमत के साथ फीचर्स भी है नंबर वन, देखिए लिस्ट Fixed Deposit Scheme : खुश हुए इन बैंकों के खाताधारक, 399 दिनों की एफडी पर मिल रहा ज्यादा ब्याज Harda big news: फर्जी वसीयत बनाने वाले आरोपियों को 7 साल की जेल,10 हजार जुर्माना Harda Big News : छिपाबड़ जीतू पंडित मर्डर केस, सिर में गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य शूटर गिरफ्ता... Harda News : गुरव समाज ने श्री महर्षि दधीचि की जयंती महोत्सव, धूमधाम से मनाया बाइक रैली निकाली। Harda News : ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’’ के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 24 सितम्बर को | Harda News : ‘‘विकास रथ’’ 24 सितम्बर को से टिमरनी क्षेत्र की पंचायतों का भ्रमण कर विकास कार्यों की ज... Harda : किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि मंत्री कमल पटेल ने जारी किया टोल फ्री नंबर | Harda News : कलेक्टर श्री गर्ग ने शांति समिति की बैठक में की अपील |

एकता और नैतिक मतदान का संदेश लेकर दौड़े कलेक्टर श्री विश्वनाथन

नेहरू स्टेडियम पर दिलाई एकता और मतदान की शपथ  

हरदा 31 अक्टूबर 18/जिला प्रशासन द्वारा रन फाॅर युनिटी के साथ रन फाॅर डेमोक्रेसी दोड़ का आयोजन घण्टा घर चोराहे से नेहरू स्टेडियम तक किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन, डीएफओ श्री ए.के.सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री एच.एस. मीना, अपर कलेक्टर श्री बी.एल. कोचले तथा संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल ने हरी झण्डी दिखाकर रन फॉर युनिटी-डेमोक्रेसी रन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वयं कलेक्टर श्री विश्वनाथन प्रशासनिक अमले के साथ नैतिक मतदान एवं एकता का संदेश लेकर मेराथन में दौड़ रहे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी, समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नागरिक मौजूद थे।

मतदान के प्रति जागरूकता एवं एकता के संकल्प के उद्देश्य से इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। समावेशी, सुगम, विश्वनीय व नैतिकता का संदेश लेकर हर आयु वर्ग के व्यक्ति दौड़ में शामिल थे। नागरिको में इस दोड़ को लेकर बेहद उत्साह देखा गया। इस दौरान सभी अधिकारीगण दौड़कर नागरिकों को दौड़ने के लिए प्रेरित कर रहे थे और दौड़ने वालो का उत्साहवर्धन कर रहे थे।

यह मैराथन घण्टा घर चोराहे से प्रारंभ होकर नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई। समापन स्थल नेहरू स्टेडियम हरदा में श्री विश्वनाथन ने सभी को राष्ट्रीय एकता एवं मतदान दिवस के दिन मतदान करने की शपथ दिलाई।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!