नई दिल्ली: अमेरिका के एक प्रमुख मीडिया हाऊस की पत्रकार पल्लवी गोगोई की ओर से लगाए गए रेप के आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. जे. अकबर ने सफाई पेश की है। अकबर ने कहा कि मेरे और पल्लवी के बीच जो भी हुआ वो आपसी सहमति से हुआ, मैंने उसका रेप नहीं किया। अकबर ने कहा कि करीब 214 साल पहले पल्लवी गोगोई के साथ उनके कई महीनों तक आपसी सहमति से संबंध रहे।


