goverment Ad
modi ji

MP चुनाव: झाबुआ और अशोकनगर से इन प्रत्याशियों को BJP ने उतारा मैदान पर

Header Top

भोपाल:  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौथी बार सत्ता हासिल करने भाजपा ने कई रणनीतियों पर चर्चा कर 177 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की है। वहीं झाबुआ जिले से थांदला विधानसभा सीट से 2013 में निर्दलीय लड़ने वाले कलसिंह भाबर को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से फिलहाल भाबर ही विधायक है। कलसिंह भाबर ने बीजेपी का साथ छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ा और कांग्रेस के गेंदाल डामोर को करीब 5 हाजर वोटों से शिकस्त दी थी। बीजेपी इस चुनाव में तीसरे स्थान की पार्टी रही जिसे करीब 16 फीसद वोट हासिल हुए। वहीं 2008 चुनाव में कांग्रेस के वीर सिंह भूरिया ने बीजेपी के कलसिंह भाबर को करीब 8 हजार वोटों से हराया था।
अशोकनगर जिला
अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 032 से लड्डूराम कोरी को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। 2008 में अशोकनगर सीट अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। 2008 में पहली बार इस सीट से लड्डूराम कोरी अनुसूचित वर्ग से विधायक चुने गए थे।
अशोकनगर के चन्देरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 033 से भूपेंद्रनारायण द्विवेदी को प्रत्याशी चुना गया है। नगर परिषद भूपेन्द्रनारायण द्विवेदी को राजनीति विरासत में मिली है। वह खुद जहां दो बार नगर परिषद का चुनाव जीतकर वर्तमान में नप के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं, वहीं एक बार उनकी पत्नि ने अध्यक्षीय कार्यकाल संभाला है।
साल 2013 के विधानसभा चुनावों में भूपेन्द्रनारायण द्विवेदी को कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायक पद का प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं मुंगावली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 034 से केपी यादव रुसल्ला को टिकट दिया गया है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
Harda News : बिजली की समस्या को लेकर, भूख हड़ताल पर बैठे किसान ! कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे ओंकारेश्वर | भगवान आशुतोष और मां नर्मदा का किया अभिषेक ........ बेटे ने मां-बाप को कैंची से गोदकर उतारा मौत के घाट, कमरे में खून से लथपथ मिले दोनों के शव अमेरिका के टेनेसी में स्कूल में फायरिंग, 3 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर चिली के शख्स में H5N1 का पहला केस, जानें इंसानों में क्यों खतरनाक है ये वायरस सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर देश- प्रदेश वासियों को कृषि मंत्री कमल पटेल की राम-राम सरकार अब किसान से एक बार में 25 की बजाय 40 क्विंटल खरीदेगी सरकार: कृषि मंत्री कमल पटेल MP NEWS : जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर की दोस्ती, चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज ! MP Big Breaking : राम मंदिर इंदौर में बड़ा हादसा, बावड़ी की छत धंसकने से 25 से ज्यादा लोग गिरे, रेस्...