मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। दरअसल, 5 नवंबर को विराट का बर्थडे है जिसको सेलिब्रेट करने के लिए ये कपल मुंबई के बार रवाना हो गया है। अनुष्का और विराट की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान अनुष्का व्हाइट टीशर्ट के साथ पैंट पहने हुए बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। वहीं विराट कैजुअल लुक में कूल अंदाज में नजर आए। दोनों की एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं अक्सर अनुष्का अपनी बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर पति विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक दिन पहले अनुष्का की फिल्म जीरो का लॉन्च हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी।


