goverment Ad
modi ji

शिव”राज’ में महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराध, इस दिग्गज ने खोला राज

Header Top

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासन काल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के ग्राफ में 700 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। तिवारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के 2004 से 2016 तक के काल में मध्यप्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के अपहरण के मामलों में 755 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2004 में महिला अपहरण के 584 मामले दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2016 में इनकी संख्या बढ़कर 4994 हो गई है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे तिवारी ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के मामले 259 प्रतिशत बढ़ गये हैं। उन्होंने बताया, ‘‘वर्ष 2004 में नाबालिग बालिकाओं से बलात्कार के 710 मामले दर्ज हुए थे, वहीं वर्ष 2016 में यह बढ़कर 2479 हो गये।’’ तिवारी ने दावा किया कि कुल मिलाकर भाजपा शासन काल में मध्यप्रदेश में अपराध बढ़े हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कामकाजी महिलाओं के लिए मध्यप्रदेश देश का सबसे असुरक्षित राज्य है। राज्य में बढ़ते अपराध इसकी प्रगति में बाधक हैं।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 13 साल के शासन काल में 30,000 लोगों की हत्या हुई, 46,000 बलात्कार के मामले दर्ज हुए तथा प्रदेश में 2.25 लाख गंभीर अपराध हुए।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
तानाशाह जवाब नहीं दे पाते तो दबाते हैं,प्रियंका गांधी ने राजघाट पर कांग्रेस का संकल्‍प सत्याग्रह' की... MP Board RESULT: जून के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट असमाजिक तत्वों ने देवी प्रतिमा खंडित की,एएसपी ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देेते हुए ,शांति बन... Jio का 895 रुपये का रिचार्ज में साल भर..अनलिमिटेड कॉल, 24GB Data,600 SMS जानिए पूरूी जानकारी विस्ता... पांचवी,आठवी फेल वि़द्यार्थी नही करा सकते रिचेंकिंग ,, सिर्फ कापी देख पायेगे राजस्थान पुलिस द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज,,समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की एक ही परिवार के 4 लोग अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले हरदा न्यूज: विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता आज प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए हंडिया: श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बजरंग सेना की बैठक संपन्न, हंडिया: कक्षा पांचवीं व आठवीं के नन्हे मुन्नों के इम्तिहान की घड़ियां हुई समाप्त,