jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी, 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 4 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। जबकि मलबे में 40 से अधिक बच्चों के दबने होने की आशंका है। हादसे के समय स्कूल में 50 के करीब बच्चे मौजूद थे। ये स्कूल 8वीं कक्षा तक का है। ये घटना दांगी पुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव की है। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचान कार्य शुरू किया। प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया है। जेसीबी के माध्यम से मालवा हटाकर बच्चों को निकाला जा रहा है। मलबे को हटाने के लिए 4 जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कलेक्टर भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

- Install Android App -

मलबे से अभी तक 8 बच्चों को निकालने की जानकारी है। घायल बच्चों को निकालकर मनोहर थाना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। गंभीर घायल बच्चों को झालावाड़ के बड़े अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया स्कूल की इमारात काफी पुरानी थी और काफी समय से जर्जर अवस्था में था। जिसके कारण ये हादसा हुआ। इमारत पुरानी होने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं की गई। वहीं शुक्रवार सुबह स्कूल की छत अचानक से ढह गई। हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद थे।