भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है। कांग्रेस, BJP और बसपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसी क्रम में सपाक्स पार्टी ने भी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। सपाक्स पार्टी के महासचिव हरिओम गुप्ता ने 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।


