ब्रेकिंग
Petrol Price Update : पेट्रोल-डीजल की महंगाई से मिली राहत, जानिए कितनी कम हो गई कीमत SBI Fixed Deposit Interest Rate : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया FD ब्याज दर में हुई कितनी बढ़ोतरी, जानिये 7th Pay Commission : सुबह होते ही केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशी, जानिए डीए में कितनी हुई बढ़ोतरी Harda news: जिले में फिर चोरी की बड़ी वारदात, थाने से महज कुछ ही दूरी पर 5 लाख का माल ले उड़े चोर, आज दिनांक 4 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे harda news: यात्री बस पलटी हादसे में 24 यात्री हुए थे घायल, गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरा... MP Farmer News : इस नंबर पर कॉल करते ही गाय-भैंस का इलाज करने घर पर आएगी पशु चिकित्सकों की टीम लड़कियों के दिलों को घायल करने आया Vivo का सस्ता 50MP कैमरा वाला फोन, मार्केट में मची हलचल आदर्श आचरण संहिता के संबंध में प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को हंडिया :मद्य निषेध अभियान के तहत नशे के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,

भारत सहित 8 देशों को ईरान तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली छूट

वाशिंगटनः अमेरिका ने ईरान से तेल खरीदने की पाबंदी से भारत, चीन और जापान सहित आठ देशों को फिलहाल मोहलत दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिका ने यह रियायत इस आधार पर दी है क्यों की इन देशों ने ईरान से तेल खरीद में पहले ही भारी कटौती कर दी है। अमेरिका की ओर से ईरान के साथ परमाणु समझौते से अपने को अलग कर उसके तेल और वित्तीय क्षेत्र के विरुद्ध काफी सख्त प्रतिबंध लगाए दिए है। ये प्रतिबंध आज से लागू हो गए हैं।
पोम्पियो ने आठ देशों की सूची की घोषणा की है जिन्हें ईरान से तेल आयात प्रतिबंध में छूट दी गई है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान पर दबाव बनाने के लिये अमेरिका हर संभव प्रयास करता रहेगा। पोम्पियो ने जिन आठ देशों की सूची जारी की है उनमें भारत, चीन, जापान के साथ ही इटली, यूनान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और तुर्की भी शामिल है। अमेरिका ने ईरान सरकार के व्यवहार में बदलाव लाने के लिये उस पर अब तक के सबसे सख्त प्रतिबंध लगाये हैं। इन प्रतिबंधों के तहत ईरान के बैंक और ऊर्जा क्षेत्र को शामिल किया गया है। ईरान से तेल आयात नहीं रोकने वाले यूरोप, एशिया और अन्य देशों पर जुर्माना भी तय किया है।

अमेरिका इससे पहले चाहता था कि भारत सहित सभी देश ईरान से पूरी तरह से तेल आयात बंद करें लेकिन यदि ऐसा होता तो कच्चे तेल के बाजार में भारी उठापटक होने का खतरा बढ़ जाता। संभवत: यह विचार कर कुछ देशों को इसमें छूट दी गई है ताकि वह धीरे धीरे ईरान से तेल की खरीदारी बंद कर सकें। भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा बड़ा उपभोक्ता देश है। अपनी कुल जरूरत का 80 प्रतिशत आयात के जरिये पूरा करता है। इराक और सउदी अरब के बाद ईरान भारत का तीसरा बड़ा आपूर्तिकर्ता देश है।

ट्रम्प प्रशासन यह भी ध्यान रखेगा कि तेल निर्यात से ईरान की सरकार पर्याप्त रेवेन्यू भी न हासिल कर सके। पिछले महीने कई देशों को तेल आयात में छूट मिलने की अटकलों से वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल के दाम 15% तक गिरकर 85 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए थे। साथ ही, यह संकेत भी मिले थे कि ओपेक सदस्य आपूर्ति में आई कमी को पूरा करेंगे। शुक्रवार सुबह लंदन में क्रूड वायदा की कीमत 73.04 डॉलर प्रति बैरल थी।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!