हरदा। प्रकृति ग्रुप की महिलाओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को बाटी मिठाई प्रकृति ग्रुप हरदा द्वारा रविवार को वृद्धाआश्रम जाकर वृद्धजनों को मिठाई व नाश्ता वितरित किया।एवं बुजुर्गों की समस्या एवं परेशानी को जाना। जीवन के इस व्यवस्था के समय मे ग्रुप मेम्बरों द्वारा करीव दो घंटे का समय आश्रम में मोजूद बुजुर्गो के साथ विताया व दिनचर्या जानी। बुजुर्गो ने भी अपनी अपनी समस्याएं बताई।ग्रुप मेंबर अनिता चौधरी द्वारा बताया गया कि यह ग्रुप पहली बार वृद्धाश्रम आया है। यहाँ आकर जो बड़े बुजुर्गों का स्नेह मिला है वह सबसे अलग है ग्रुप मेम्बरों में निर्णय लिया है कि वे अब से हर महीने वृद्धाश्रम बुजुर्गो से मिलने आएंगे। साथ ही बड़े बुजुर्गों की देखभाल का सकंल्प भी लिया। आश्रण में शुलेखा भायरे, राखी पटेल, सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।


