भोपाल: प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी अंतिम सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 6 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। इसमें पन्ना से मंत्री कुसुम महदेले का टिकट काट दिया गया है। इस विधानसभा सीट से बृजेंद्र सिंह को उतारा गया है, जो पहले पवई से चुनाव लड़ते थे। जिले की पवई विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रहलाद सिंह लोधी भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद लोधी ने कहा कि, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी से देश और प्रदेश के भविष्य के लिए काफी उम्मीदें हैं।
ये है भाजपा की अंतिम सूची…


