भोपाल: MP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी 12 दिसंबर (चुनाव नतीजे के बाद) से मध्यप्रदेश के विकास का नया नक्शा बनाएगी। भाजपा सरकार ने पंद्रह सालों में प्रदेश को काफी पीछे धकेल दिया है। भाजपा ने हमेशा ‘जुमलापत्र’ दिया है, जिसके जरिए सभी को ठगा गया। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं और और प्रत्येक वर्ग दुखी है। कांग्रेस सरकार राज्य को वापस पटरी पर लाएगी। सभी की समस्याएं दूर करने की बात इस वचनपत्र में की गई है। उन्होंने बताया कि वचनपत्र के कुल 973 बिंदुओं में से 75 बिंदू काफी महत्वपूर्ण हैं। 133 बिंदुओं में किसानों की बात की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और माफियाराज काफी बढ़ गया है। इसलिए वचनपत्र में इन सबके खुलासे के लए जन आयोग बनाया जाएगा। जो सभी मामलों की जांच करेगा। इस आयोग में पत्रकार और अधिवक्ताओं को भी शामिल किया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि युवा-शक्ति मिशन शुरू किया जाएगा। ‘मेड इन एमपी’ पर जोर दिया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा पर विशेष जोर रहेगा। दोहरी कर नीति को वापस लिया जाएगा। अधिकारियों कर्मचारियों के हित में भी कार्य किए जाएंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
