goverment Ad
Goverment ad2

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अाज से भारत दौरे पर

Header Top

नई दिल्ली/जालंधर: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा दो दिनों का है। आज पुतिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सालाना द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे।

इसके अलावा आइए आपको बताते हैं 4 अक्तूबर की खास खबरें। 

राष्ट्रीय- 
राफेल डील मामला: नए दस्तावेजों के साथ कैग से मिलेगी कांग्रेस 

Shreegrah

राफेल डील मामले पर कांग्रेस आज कैग दफ्तर जाएगी। पार्टी सूत्रों को मुताबिक, राफेल डील से जुड़े कुछ नए दस्तावेजों के साथ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कैग से मिलेगा।

सिक्कम के मुख्यमंत्री आज आई.बी.सी 2018 का करेंगे उदघाटन 

पहली इंटरनेशनल बायोडायवर्सिटी कांग्रेस (आई.बी.सी 2018) का उद्घाटन सिक्कम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग द्वारा 4 अक्तूबर को देहरादून में किया जाएगा।

‘कैदी महिलाअों और न्याय के लिए पहुंच’ विषय पर शिमला में पहला क्षेत्रीय सम्मेलन 
हिमाचल जेल विभाग की ओर से जेल में महिलाएं और न्याय तक पहुंच विषय पर होने वाले दो दिवसीय कांफ्रेंस में 19 राज्यों के जेल अधिकारी शामिल होंगे। ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) के सौजन्य से 4 और 5 अक्तूबर को कांफ्रेंस में जेलों में महिलाओं के खानपान, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

गोवा में आज लैंड होगी पहली चार्टर्ड फ्लाइट 

गोवा में टूरिस्ट सीजन का आगाज हो चुका है और आज गोवा में पहली चार्टर्ड फ्लाइट लैंड होगी, जिसमें रूस से आने वाले पर्यटक होंगे। विदेशियों के साथ गोवा घरेलू पर्यटकों के लिए हॉट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

बर्खास्त सिपाही प्रशांत के समर्थन में आज काला दिवस मनाएगी यूपी पुलिस 

लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य अारोपी प्रशांत चौधरी के समर्थन में यूपी पुलिस आज काला दिवस मनाएगी।

व्यापार-
अाज होगी IL&FS बोर्ड की पहली बैठक 

संकटग्रसत आईएलएंडएफएस के नवगठित निदेशक की पहली बैठक अाज हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज मुंबई में IL&FS बोर्ड की बैठक होगी।

गेजेट –
अाज से शुरू हो रहा है 120 साल पुराना अॉटो शो

दुनिया का 120 साल पुराना पैरिस अॉटो शो अाज से एक बार फिर कई अनोखी कारों ले कर आ रहा है। इस शो में एक्जिबिटर्स की गंभीरता देखने के लिए उनको कम से कम (22 कि. मी) तक गाड़ियां चलाई जाती हैं।

आज लगेगी जियो फोन 2 की फ्लेश सेल 

जियो फोन 2 को एक बार फिर आज फ्लेश सेल में लगाया जा रहा है। इस फीचर फोन को ग्राहक आज दोपहर 12 बजे jio.com से खरीद सकते हैं।

खेल-
अाज होने वाले मुकाबले
क्रिकेट: भारत बनाम वेस्टइंडीज (पहला टैस्ट, पहला दिन)
फुटबॉल: केन बनाम ओलम्पिक ल्यों (फ्रैंच कप -2018)
फुटबॉल: कोलकाता बनाम उत्तर -पूर्व (इंडियन सुपर लीग)

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
कांग्रेस विधायक सज्जनसिंह वर्मा ने वीडियो जारी कर कथा वाचको से माफी मांगी IPLक्रिकेट के इतिहास में पहली बार रिजर्व डे पर '' चैंपियन का फैसला '' सिर्फ बारिश ने बने विलेन इंदौर रात मे अचानक आए आंधी-तूफान से पूरा शहर अस्त.व्यस्त हो गया हार जीत का दांव लगाते 17 जुआरी गिरफतार,1 लाख 46 हजार 500 रुपये की राशि ,17 मोबाइल तथा 17 मोटरसाइकिल ... आज दिनांक 29 मई 2023 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किसान से धोखाधड़ी ,बैंक खाते से 1लाख से अधिक की राशि निकाली, एफआईआर दर्ज सुभाष साहू कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के नगर अध्यक्ष नियुक्त एमपी बिग न्यूज : ससुराल में दामाद की गला दबाकर हत्या, ससुर और साला निकले हत्यारे, भेजा जेल बागली विधानसभा सीट मध्यप्रदेश मे कांग्रेस के लिए वर्तमान नतीजो के आधार पर सबसे कमजोर सीट है; दिग्विज... मनावर विधानसभा के ग्राम अमलाठा में 3 जून को कांग्रेस द्वारा आदिवासी महाकुंभ का होगा आयोजन