कुरूक्षेत्र: इनेलो में चले आ रहे घमासान के चलते हिसार लोकसभा के युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। लेकिन उससे पहले वह कुरुक्षेत्र से भाजपा के बागी नेता जय भगवान शर्मा डी डी के घर नाश्ते पर पहुंचे। जिसे जय भगवान शर्मा ने एक शिष्टाचार भेंट बताया। वहीं इस भेंट के बाद अटकले लगाई जा रही है कि कहीं जय भगवान शर्मा भाजपा का दामन छोड़ इनेलो पार्टी में तो शामिल नहीं होना चाहते।
