मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब दोनों शादी के लिए इटली रवाना भी हो चुके हैं। दोनों इटली के लेक कोमो में शादी रचाएंगे।


अब दोनों के बाद दीपिका के हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर, गैबरियल जॉर्जियो और मैनेजर करिश्मा प्रकाश भी इटली के लिए रवाना हो चुके है। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उम्मीद जताई जा रही है जहां अमित और गैबरियल दीपिका को खूबसूरत हेयरस्टाइल देने वाले है वहीं करिश्मा दीपिका के साथ-साथ मेहमानों और शादी से जुड़ी खास जिम्मेदारी निभाने वाली हैं।
वहीं सुनने में आ रहा है कि दीप-वीर की शादी के लिए बनाई गई मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी है। दोनों अपने परिवार और खास दोस्तों के बीच ही शादी से जुड़ी रस्में अदा करने वाले है। इतना ही नहीं इनके शादी के वेन्यू पर मोबाइल फोन ले जाना भी अलाउड नहीं है।
रणवीर के साथ-साथ दीपिका भी चाहती है कि इनकी शादी की तस्वीरें लीक ना हो। सूत्रों के मुताबिक दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में शादी करने के बाद मुंबई और बैग्लुरु में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं।


