छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रचार प्रसार के दौरान दिग्गज नेता विवादित बयान देेने से भी नहीं चूक रहे हैं। इसी बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी गायक सासंद मनोज तिवारी ने भी सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया है।
रविवार को सरगुजा जिले मे प्रचार के लिए पहुंचे तिवारी ने कहा किवे लोग देशभक्त और बुद्धिमान होते हैं, जिनकी मां छठपूजा करती हैं। उन्होंने सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वह भी छठ पूजा कर लेती तो उन्हे भी उन्हें राहुल गांधी जैसा बेटा नहीं पैदा हुआ होता। इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि मेरी इस बात को विवादित मत बनाइएगा छठ मां की पूजा करने से बुद्धिमान बच्चे पैदा होते हैं, देशभक्त पैदा होते हैं, भ्रष्ट नहीं पैदा होते।
सीतापुर के नर्मदापुर मे मीडिया से बात करते हुए तिवारी ने कहा कि इस बार सीतापुर समेत छत्तीसगढ़ में भाजपा 60 से ज्यादा सीट जीतेगी। यहीं से मोदी जी के फिर प्रधानमंत्री बनने का शंखनाद होगा। भाजपा नेता ने जिले में तीन चुनावी सभा की। तीनों में भाषण के साथ अपने गीतो से भीड़ को वोट में तब्दील करने की कोशिश की।


