goverment Ad
modi ji

70 देशों के नेताओं ने मिलकर मनाई प्रथम विश्व युद्ध की शताब्दी, तल्खी भी दिखी

Header Top

पेरिस/वॉशिंगटनः पूरी दुनिया ने रविवार को प्रथम विश्व युद्ध के समापन की 100वीं बरसी मनाई। इस मौके पर पेरिस में आयोजित कार्यक्रम में जर्मनी, रूस और अमेरिका समेत 70 देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया। अमेरिका और यूरोप में चल रही तनातनी के बीच कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दुनियाभर में उभरते राष्ट्रवाद पर चिंता जताई।शांति की उम्मीद के साथ पेरिस में दी गई युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।
 

प्रथम विश्व युद्ध सबसे बड़े कत्लेआम में शुमार 
आधुनिक मानव इतिहास के सबसे बड़े कत्लेआम में शुमार किए जाने वाले प्रथम विश्व युद्ध (1914 से 1918) में करीब दो करोड़ लोग मारे गए थे। कुछ इतिहासकार पांच करोड़ लोगों के मारे जाने का दावा भी करते हैं। युद्ध में अविभाजित भारत (भारत, पाकिस्तान व बांग्लादेश) से 11 लाख लोगों ने भाग लिया था। इसमें 50 हजार से ज्यादा भारतीय मारे गए थे और इतने ही घायल हो गए थे।इस भीषण युद्ध में जान गंवाने वालों की स्मृति में रविवार को पेरिस के आर्क डी ट्रियंफ में एक अज्ञात सैनिक की समाधि पर दुनियाभर के नेता एकत्र हुए। स्थानीय समयानुसार दिन में 11 बजे चर्च में घंटा बजने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर अपने 20 मिनट के संबोधन में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने वहां उपस्थित नेताओं से इतिहास से मिली सीख याद रखने की अपील की। साथ ही दुनियाभर में शांति की उम्मीद कायम करने की पैरवी की। मैक्रों ने राष्ट्रवाद और देशभक्ति में बताया फर्क
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, ‘अलगाव, हिंसा या प्रभुत्व के नाम पर इस उम्मीद को खत्म करना ऐसी गलती होगी, जिसके लिए आने वाली पीढि़यां हमें जिम्मेदार मानेंगी। राष्ट्रवाद और देशभक्ति में फर्क है। राष्ट्रवाद घातक है। अपने हित को सर्वोपरि मानते हुए और दूसरों के हित की अनदेखी से हम उस भावना को खत्म कर देते हैं जो किसी राष्ट्र को महान बनाती है।

ये देश हुए शामिल
कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के व्लादिमीर पुतिन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की उपस्थिति अहम रही। राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं ने भी इस मौके पर शांति का संदेश दिया।

Shreegrah

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट 
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘यह ऐसा युद्ध था, जिसमें भारत ने प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा नहीं लिया था लेकिन केवल शांति के लक्ष्य के साथ हमारे सैनिक इसमें शामिल हुए।’ कैनबरा में आयोजित एक कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा, ‘हमारे भविष्य के लिए उन्होंने अपना वर्तमान दांव पर लगा दिया।’ ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे और प्रिंस चा‌र्ल्स ने लंदन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

शांति के संदेश के साथ दिखी रिश्तों की तल्खी
शांति के संदेश के साथ पेरिस में आयोजित कार्यक्रम में रिश्तों की तल्खी भी साफ दिखी। ट्रंप ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और कुछ अन्य वैश्विक नेताओं से हाथ मिलाया लेकिन ट्रूडो की ओर हाथ नहीं बढ़ाया। कुछ वक्त पहले ट्रंप ने उन्हें बेईमान और कमजोर बताया था।

 मर्केल का हुआ विरोध
दूसरी ओर, जर्मनी के धुर दक्षिणपंथी नेता एलेक्जेंडर गौलांद ने कार्यक्रम में मर्केल के शामिल होने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि विजेताओं के इस आयोजन में जर्मनी के लिए कोई जगह नहीं थी। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ट्रंप का विरोध भी देखने को मिला। दो महिलाओं ने नग्न होकर उनका विरोध किया। हालांकि उन्हें तुरंत पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
MP News: कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा मानहानि करूंगा , पटेल बोले- 'तेरी हालत भी राहुल गांधी जैसी कर द... वृंदावन नगर की बेटी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस "श्री राम नवमी" के शुभ अवसर प... MP NEWS : जिस युवती को बताया मृत, वो नौ साल बाद जिंदा लौटी दिल्‍ली-एनसीआर में जोरों की बारिश, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में तेज हवाएं BREAKING NEWS : रामनवमी पर बड़ा हादसा, आंध्र प्रदेश के मंदिर में लगी भीषण आग Harda News : बिजली की समस्या को लेकर, भूख हड़ताल पर बैठे किसान ! कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे ओंकारेश्वर | भगवान आशुतोष और मां नर्मदा का किया अभिषेक ........ बेटे ने मां-बाप को कैंची से गोदकर उतारा मौत के घाट, कमरे में खून से लथपथ मिले दोनों के शव अमेरिका के टेनेसी में स्कूल में फायरिंग, 3 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर चिली के शख्स में H5N1 का पहला केस, जानें इंसानों में क्यों खतरनाक है ये वायरस