jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

6 महीने तक नाबालिग युवती से करते रहे गैंगरेप, पेड़ से बांधकर डंडों से भी पीटा

तंजावुर: तमिलनाडु में तंजावुर जिले के थिरूवैयरू के निकट एक नाबालिग लड़के सहित पांच लोगों ने छह महीने तक एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के साथ हुई दरिदंगी ने एक बार फिर से दिल्ली निर्भया कांड की याद दिला दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैवानियत की हदों को पार करते हुए पांचों ने पीड़िता को लोहे की छड़ से भी दागा। दरअसल पिछले हफ्ते 18 अक्तूबर को लड़कों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पीड़िता को पेड़ से बांध कर उसके कपड़े उतारकर उसे काफी पीटा। पांचों युवाओं के साथ एक महिला भी शामिल थी जिसने उसके बदन को लोहे की गर्म छड़ से दागा।

- Install Android App -

लड़की के पिता ने बेटी को अस्पताल भर्ती करवाया और पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और लैंगिक उत्पीडऩ से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम 2012 (पॉक्सो अधिनियम) में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जब केस में छानबीन की तो पाया कि पांचों आरोपी लड़के छह महीने से पीड़िता से रेप कर रहे थे और उसे यातमनाएं दे रहे थे। 18 अक्तूबर को भी आरोपी मोबाइल फोन चोरी होने के बहाने लड़की को अपने साथ ले गए और एक पेड़ से बांध कर उसके कपड़े फाड़ कर डंडों से उसको पीटा। अंधेरा होने पर किसी तरह उसने खुद को छुड़ाया और पिता को सारी बात बताई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के शरीर पर 13 जगह चोट के निशान हैं।