ब्रेकिंग
हैवान बाप नाबालिग बेटी से कर रहा तीन माह से शारीरिक यौन शोषण, बेटी ने मार दी गोली और शव को Bhopal : मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई 5 की मौत, मृतकों में दो शासकीय ... हरदा के नेहरू स्टेडियम में नानी बाई का मायरा, उधर युवाओं का भविष्य दांव पर, खिलाड़ियों ने लगाई गुहार ... मुंबई के बॉलीवुड कलाकार खंडवा पहुंचे किशोर दा की नगरी में हुआ जोरदार स्वागत मनावर: अज्ञात व्यक्ति की लाश मान नदी में मिली, कांग्रेस नेता ने साथियों के साथ शव को बाहर निकाला, पु... निमाड़ी बोली को भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए ---- विश्वदीप मिश्रा Crime News : पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग ने युवक पर चाकु से किया हमला हालत गंभीर MP न्यूज: संतान प्राप्ति के चक्कर में तांत्रिक बाबा के जाल में फंसी महिला, 10 दिन तक दुष्कर्म के बाद... Sirali News : 26 सितंबर को तहसील कार्यालय का क्षेत्र के किसान करेगे घेराव, बर्बाद हो चुकी फसलों का स... Bhopal News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल में कार्यकर्ताओ को करेंगें संबोधित

रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन कार्ड की तस्वीर आई सामने, बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां इटली के लेक कोमो में शुरू हो गई है। 14-15 नवंबर को उनकी शादी की रस्में निभाई जाएंगी। ग्रैंड वेडिंग के बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन होगा। हाल ही में अब दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड सामने आया है। कार्ड के अनुसार मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा जो रात 8 बजे से शुरू होगा। ये रिसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है। वहीं, 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी। इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। वहीं बेंगलुरु के रिसेप्शन में एक्ट्रेस के फैमिली मेंबर्स अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। कपल 10 नवंबर को इटली रवाना हुआ था। 13 नवंबर को संगीत सेरेमनी होगी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, वंदना मोहन उनकी वेडिंग प्लानर हैं। उन्होंने इटली में कई हाई-प्रोफोइल शादियां प्लान की हैं। दीपवीर की शादी के मेन्यू में इंडियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों को सिलेक्ट किया गया है। The Wedding Filmer की टीम को तस्वीरों के लिए बुक किया गया है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!