मेष राशि वालों आज करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने के लिए मेहनत कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होगी।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 1
वृष राशि वालों अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज का दिन अच्छा बीतेगा। बिज़नेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय है।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 3
मिथुन राशि वालों आज के दिन आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। आपके काम की सहयोगी सराहना करेंगे। ऑफिस में बॉस से तारीफ मिलेगी।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 5
कर्क राशि वालों आज धनप्राप्ति का प्रबल योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आज आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। आज लोग आपके व्यवहार से बहुत खुश रहेंगे।
शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 6
सिंह राशि वालों आज आध्यात्मिक विचार और प्रवृत्तियों में दिनभर मन लगा रहेगा, फिर भी विद्यार्थियों के पढ़ने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 1
कन्या राशि वालों को आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगी। परिवार में शांतिदायी वातावरण रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ नंबर- 3
तुला राशि वालों आर्थिक स्तिथि मज़बूत होगी। विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है।बिज़नेसमैन को कोई बड़ी डील मिलने वाली है। इस राशि के छात्र कड़ी मेहनत करेंगे।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 5
वृश्चिक राशि वालों आपके विदेश यात्रा के योग है। आप यदि विदेश से संबंधित कोई बिज़नेस करना चाहते हैं तो उस संबंध में आज बड़े फैसले लेने का दिन है। भाई-बहनों से कामं में पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- मेरुन शुभ नंबर- 2
धनु राशि वालों आज आप सामाजिक काम में भाग लेंगे। बच्चे मौजमस्ती में अपना समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 6
मकर राशि वालों सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। संतान के काम से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका परचम लहराएगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी।
शुभ रंग- पीच शुभ नंबर- 9
कुंभ राशि वालों आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। खर्च कम होगा। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, वो आज इस कोशिश में लगे रहेंगे कि आपका नुकसान हो। बिज़नेस में बड़ी कामयाबी मिलने वाली है।
शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 7
मीन राशि वालों आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल जरूर मिलेगा। आपका सकारात्मक रवैया आपको सफलता दिलाएगा। इस राशि की महिलाओं को धन लाभ होने का प्रबल योग है।
शुभ रंग- ग्रे शुभ नंबर- 8
