ब्रेकिंग
स्टाइलिश साड़ी के साथ ब्रालेट ब्लाउज में दिशा पटानी का बोल्ड अवतार, देखें एक्ट्रेस का सेक्सी अंदाज जीत का प्रमाणपत्र ले, मध्य रात्रि में पैदल पहुंचे कान्हा बाबा, अभिजीत शाह ने सोडलपुर में मानी थी मन... Harda: कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में विश्व मृदा स्वास्थ दिवस मनाया गया | Harda: श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये परीक्षा 21 जनवरी को होगी | Harda: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव में प्रवेश के लिये आवेदन करें | Harda: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिये 31 दिसम्बर तक आवेदन करें | Harda: शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर छीपाबड़ में निकाली भव्य कलश यात्रा | Khandwa News: राज्य आनंद संस्थान द्वारा विश्व स्वैच्छिक सेवा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन | 10 Rupee Note : इस 10 रुपयें के नोट से बन सकतें हैं लखपति, जानें कैसे PM Kisan Yojana : चुनाव के बाद किसानों को बड़ा झटका, इन को नहीं मिलेगी 2,000 रुपये की किस्त

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली हमला, 4 BSF जवान समेत 6 घायल

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आज नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला करते हुए चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की। हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवानों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को बीजापुर अस्पताल लाया गया है। बस्तर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक आर एल दांगी ने बताया कि आज सुबह सुरक्षा बलों का दस्ता चुनाव ड्यूटी के बाद जिला मुख्यालय लौट रहा था।

इसी दौरान नक्सलियों ने बीजापुर से छह किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीजापुर-भोपालपटनम के बीच सुरक्षा बलों के ट्रक को निशाना बनाया। अचानक हुए इस बारूदी सुरंग विस्फोट में बीएसएफ के चार जवान, जिला रिजर्व पुलिस बल का एक जवान और वाहन का चालक घायल हो गया। तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है।  बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन पहले ही मतदान हुआ है।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर भोपालपटनम की तरफ बीजापुर घाटी में आज नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में सीमा सुरक्षा बल के 414 बटालियन के चार जवान, एक डीआरजी का जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं।

​​​​​​​अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में इस महीने की 12 तारीख को पहले चरण का मतदान होने के बाद सुरक्षा बलों को वहां से बाहर निकाला जा रहा है। आज जब बल के जवान एक वाहन में सवार होकर जा रहे थे तब नक्सलियों ने बीजापुर घाटी में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में चार बीएसएफ जवान, एक डीआरजी का जवान और एक नागरिक ट्रक चालक घायल हो गया।   उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!