चंडीगढ़: इनेलो में चल रही आंतरिक फूट आज फिर एक नया रूप ले गई। दुष्यंत के बाद इनेलो प्रधान सचिव अजय चौटाला को भी पाटी से निष्कासित कर दिया गया है। चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने 12 नवंबर को दिया ओपी चौटाला का खत पढ़कर सुनाया। अजय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। अरोड़ा ने कहा कि अजय चौटाला द्वारा जींद में बुलाई बैठक असंवैधानिक है और उन्होने अनाधिकार चेष्टा करके 17 को जींद में बैठक बुलाई। अरोड़ा ने 17 नवंबर को सभी पार्टी सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों और पूर्व विधायकों को मीटिंग के लिए चंडीगढ़ बुलाया है।


