मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां इटली के लेक कोमो में शुरू हो गई है। 14-15 नवंबर को उनकी शादी की रस्में निभाई जाएंगी। शादी के वेन्यू को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस ग्रैंड वेडिंग में परफॉर्म करने पहुंची सिंगर हर्षदीप कौर ने लेक कोमो वेन्यू से सबसे पहली तस्वीर सभी के साथ साझा की है। शादी के जश्न में प्रस्तुति देने के लिए लोकप्रिय गायिका हर्षदीप और संजोय दास सहित संगीत कलाकारों का एक समूह विवाह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा है।
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर शेयर करते ही वायरल हो गई है। इस तस्वीर को साझा करते हुए हर्षदीप कौर ने लिखा- ‘क्या खूबसूरत दिन है।’ तस्वीर में हर्षदीप मिंट ग्रीन कलर के लहंगे और सफेद टर्बन में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उनके साथ उनके पति मनकीत सिंह भी नजर आ रहे हैं। संगीत फंक्शन में पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर ने अपने कई हिट गाने गाए. इनमें कबीरा, दिलबरो, मनमर्जियां शामिल थे।
इसके अलावा मेहंदी नी मेहंदी, काला शा काला, मेहंदी है रचने वाली, गुड़ नाल इश्क मिठा जैसे ट्रैक बजे। खबर ये भी है कि रणवीर ने दीपिका के लिए गुंडे फिल्म का ”तूने मारी एंट्री” गाना भी गाया। वहीं दीपिका अपनी मेहंदी सेरेमनी में काफी भावुक हो गईं। जब दीपिका इमोशनल हुईं तो रणवीर सिंह उनका सहारा बनते नजर आए।

इस बीच कुछ ही देर पहले जानकारी मिली है कि दोनों की सगाई की रस्म पूरी हो चुकी है। ये रस्म कोंकणी रीति-रिवाजों के अनुसार की गई है। सोशल मीडिया पर कुछ ही देर पहले ये जानकारी मिली की दोनों की सगाई की रस्म पूरी हो गई है। सगाई की रस्म काफी दिलचस्प और अनोखी है। कोंकणी रिवाज के मुताबिक इसे फूल मुड्डी रस्म कहा जाता है। इस रस्म के मुताबिक शादी करने वाला जोड़ा एक पूजा में बैठता है और एक दूसरे को अंगूठियां पहनाता है।
लेकिन यहां एक खास बात है। फूल मुड्डी रस्म में जिसमें फूलों की अंगूठी पहनाई जाती है, ये रस्म शादी के एक दिन पहले या फिर शादी वाले दिन सुबह ही की जाती है। दीपिका-रणवीर ने शादी के एक दिन पहले का समय चुना और इस पूजा में हल्दी और नारियल एक दूसरे को दिए जाते है। इसके बाद दूल्हे के पैर दुल्हन का पिता धोता है और उसके पैर में अंगूठी पहनाता है। दीपिका को अगुंठी पहनाने के बाद रणवीर ने वहां अपना हाल-ए-दिल भी बयां किया। उन्होंने इस दौरान दीपिका के लिए अपने प्यार का खुलकर इज़हार किया। रणवीर की इन प्यार भरी बातों को सुनकर दीपिका की आंखें भर आईं। वह खुद पर काबू नहीं कर पाईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

