jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

प्रखंड रहटगांव में विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया

रहटगांव: प्रखंड रहटगांव में विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के उद्देश्यों और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की आवश्यकता क्यों पड़ी, इस पर भी प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में आसपास के तीन–चार गाँवों से आई हुई महिलाएँ एवं बालिकाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

 

मुख्य उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता : तहसील अध्यक्ष – विनय गौर

मातृशक्ति जिला संयोजिका – रेखा विश्नोई, सजंयोजिका – कमला सोनी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका – तनुश्री सोनी, महक विश्वकर्मा – विद्यालय प्रमुख/छात्रा प्रमुख

प्रखंड सह मंत्री – शुभांशु विश्वकर्मा , अनुराग मीणा , श्रेयांश राठौर, प्रखंड सह सुरक्षा प्रमुख – प्रथम गौर

जिला प्रचार पासर प्रमुख – आयुष गौर

 

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का विशेष संकल्प दिलवाया गया। यह आह्वान किया गया कि हर घर में मिट्टी से बने गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।

 

- Install Android App -

रेखा विश्नोई ने अपने उद्बोधन में कहा—

“आज यदि हम पर्यावरण को नहीं बचाएंगे, तो कल हम स्वयं भी सुरक्षित नहीं रह पाएंगे।”

तनुश्री सोनी ने दुर्गा वाहिनी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—

“हमें आत्मरक्षा के लिए स्वयं को तैयार करना है, संगठन को मजबूत बनाना है और महिलाओं की शक्ति को जगाना है।”

 

बैठक का समापन मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों के संकल्प के साथ हुआ कि वे समाज में संगठन की शक्ति को बढ़ाएँगी और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

 

जिसमें आज दुर्गा वाहिनी प्रखंड रहटगांव कार्यकारणी का गठन हुआ। प्रखंड संयोजिका – पूजा गौर ,सह संयोजिका – निधि तिवारी सह संयोजिका – भूमिका राजपूत , विद्यार्थी प्रमुख – भूमिका प्रजापति

सह विद्यार्थी प्रमुख – आस्था काले , सत्संग प्रमुख – ऋषिका गौर

साप्ताहिक मिलन प्रमुख – खुशी तारे एवं मात्र शक्ति से सविता गौर एवं अनीता गौर उपस्थित रहे ।