जम्मू नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी भाजपा के हवाले, चन्द्रमोहन गुप्ता और पुर्णिमा होंगे विराजमान
जम्मू: जम्मू नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न हो गया। दोनों ही पदों पर भारतीय जनता पार्टी काबिज रही। भाजपा के चन्द्रमोहन गुप्ता को मेयर का पद मिला है जबकि डिप्टी मेयर की कुर्सी पूर्णिमा संभालेंगी। वीरवार को दोनों पदों हेतु चुनाव करवाया गया। चन्द्रमोहन गुप्ता ने 45 वोट लेकर आजाद पार्षद विजय चौधरी को हराया जबकि पूर्णिमा को 48 वोट मिले। जम्मू नगर निगम के तहत कुल 75 वार्ड आते हैं। नये बनाए गए मेयर चन्द्र मोहन गुप्ता भाजपा की ट्रेजरी यूनिट के ट्रेजर्र हैं। उन्होंने जम्मू वेस्ट की वार्ड नम्बर 33 से पार्षद का चुनाव लड़ा था। जम्म कश्मीर में 13 वर्षों बाद निकाय चुनाव करवाए गये।


