जींद: इनेलो से निष्कासन के बाद अलग पार्टी बनाने का संकेत दे चुके अजय चौटाला का जींद मीटिंग में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अजय चौटाला के साथ उनकी पत्नी और इनेलो विधायिका नैना चौटाला के पहुंचने पर फूलों की वर्षा कर दोनों का स्वागत किया गया। भारी तादाद में दीप पैलेस के बाहर मौजूद समर्थकों ने देवीलाल और अजय चौटाला के साथ साथ दुष्यंत चौटाला के हक में नारे लगाए। अपने नेताओं की एक झलक पाने के लिए समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि नैना चौटाला और दिग्विजय चौटाला ने बैठक में नई पार्टी और नया झंडा बनाने का संकेत दिया है। दिग्विजय की मानें तो झंडे का रंग हरा ही होगा। हरा रंग देवी लाल का रंग है और वे उन्हें नहीं छोड़ सकते।
जींद बैठक में तीन विधायक मौजूद
इस बैठक में अजय चौटाला के साथ तीन विधायक मौजूद हैं। नैना चौटाला जो कि बवानी खेड़ा से विधायक हैं। वहीं उकालना से विधायक अनूप धानक और दादरी से रजदीप फौगाट उनके साथ हैं।


