मोहन गुर्जर 9826602564
मकड़ाई समाचार हरदा/ हरदा जिले के लोकप्रिय पुर्व विधायक और मंत्री रह चुके कमल पटेल को वैसे तो जिले का ही नही प्रदेश का बच्चा बच्चा जानता है। यह नाम और काम दोनो में अव्वल है। वैसे तो स्वयं कमल पटेल किसी स्टार से कम नही है। फिर भी 2013 के चुनाव में जो मोदी लहर में हार का सामना उन्हें करना पड़ा था। भाजपा पार्टी से 4 बार विधायक रहे और पूर्व मंत्री रह चुके कमल पटेल को कांग्रेस के आर के दोगने से 2013 में हार का सामना करना पड़ा था। हार के वावजूद कमल पटेल 4 सालो से जनता से सीधे संपर्क में रहे और पार्टी ने उन्हें दोबारा टिकिट देकर मैदान में उतारा उन पर भरोसा जताया।ओर इस बार फिर कांग्रेस के वर्तमान विधायक व प्रत्याशी आर के दोगने से इस चुनाव में उनसे मुकाबला है। कांग्रेस विधायक प्रत्याशी आर के दोगने जहाँ हरदा में शांति और विकास की बात करके जनता के बीच जा रहे है। ओर उनसेे आशिर्वाद ले रहे है।वही भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल भाजपा सरकार की उपलब्धि ओर जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता से वोट मांग रहे है। यहां पर आम आदमी पार्टी तीसरे मोर्चे के रूप में दिखाई दे रही है। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस भाजपा में ही कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। ओर इसी को लेकर भाजपा पार्टी ने कुछ बड़ी हस्तियों को चुनाव प्रचार के लिए हरदा खिरकिया विधानसभा भेजा है। जो भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के पक्ष में मतदान की अपील चुनावी सभा के माध्यम में करेगे। चुनाव प्रचार में 20 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे सिनेमा जगत की मशहूर कलाकार एवं सांसद श्रीमती हेमा मालिनी हंडिया आ रही हैं ।साथ ही 21 नवंबर को केंद्र सरकार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 1:00 बजे खिरकियां में आम सभा को संबोधित करेंगे।


