मेष राशि वालों आज आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। ओवर कॉन्फिडेंस के कारण नुकसान भी हो सकता है। आज आपके नए दोस्त भी बनेंगे।
शुभ रंग– लाल शुभ नंबर- 1
वृष राशि वालों आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आज बिज़नेस पार्टनर की मदद से बहुत बड़ा मुनाफा होने वाला है। आज किसी भी मामले को हल्के में न लें।
शुभ रंग– काला शुभ नंबर- 3
मिथुन राशि वालों आज तनाव बढ़ सकता है इसलिए आपसे गलत फैसले हो सकते हैं।तो कोई भी फैसला लेने से पहले लाइफ पार्टनर की सलाह ज़रूर लें। आज पान का पत्ता खाकर घर से निकलें।
शुभ रंग– नारंगी शुभ नंबर– 9

कर्क राशि वालों आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। कुमकुम का तिलक लगाएं, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज आप जॉब शिफ्ट कर सकते हैं।
शुभ रंग– सफ़ेद शुभ नंबर– 2
सिंह राशि वालों आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कारोबारियों को अचानक धन लाभ होगा। इस राशि के लोग परिवार वालों के साथ अधिक समय बिताएंगे।
शुभ रंग– हरा शुभ नंबर– 8
कन्या राशि वालों लंबी यात्रा में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे यात्रा आसानी से बातचीत में बीतेगी। आज आपके धैर्य को देखकर कई लोग हैरान हो सकते हैं।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर– 5
तुला राशि वालों आज लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। वर्कप्लेस पर बॉस से आपको बेहतर प्रेजेंटेशन के लिए तारीफ मिलेगी। मंदिर में किसी फल का दान करें, आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर– 4
वृश्चिक राशि वालों आज आप लोगों पर बेवजह बरस सकते हैं। आज मन थोड़ा बेचैन रहेगा। स्वभाव में गंभीरता बनी रहेगी लेकिन शाम तक गंभीरता खुशियों में बदल जाएगी। आपके सुख के साधन बढ़ेंगे।
शुभ रंग– पीला शुभ नंबर– 1
धनु राशि वालों दुविधा के चलते आप असमंजस में फंस सकते हैं। आज का दिन बहुत ही भागदौड़ वाला रहेगा। घरेलू सुविधाएं बढ़ेगी।
शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 6
मकर राशि वालों आज आपके अच्छे करियर की शुरुआत हो सकती है, अगर आप नई गाड़ी खरीदना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। मां दुर्गा को दो इलायची का भोग लगाएं।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 2
कुंभ राशि वालों आज आप अपने ज्ञान से दूसरों को फायदा पहुंचाएंगे। मानसिक तनाव की वजह से काम में मन नहीं लगेगा। आज किसी से प्यारा सा गिफ्ट मिल सकता है।
शुभ रंग– पिंक शुभ नंबर- 7
मीन राशि वालों आज हालात आपके पक्ष में होंगे। वर्क प्लेस पर दिन अच्छा बीतेगा। बॉस आपसे हंसी-मजाक भी कर सकते हैं। आज आपका पारिवारिक विवाद
सुलझ जाएगा।
शुभ रंग- समुद्री हरा शुभ नंबर- 5

