ब्रेकिंग
Aaj ka rashifl:आज दिनांक6/12/2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे करणी सेना हरदा में करेगी चक्का जाम ! सोशल मीडिया पर एक युवक ने गुर्जर समाज पर की अभद्र टिप्पणी ! स्टाइलिश साड़ी के साथ ब्रालेट ब्लाउज में दिशा पटानी का बोल्ड अवतार, देखें एक्ट्रेस का सेक्सी अंदाज जीत का प्रमाणपत्र ले, मध्य रात्रि में पैदल पहुंचे कान्हा बाबा, अभिजीत शाह ने सोडलपुर में मानी थी मन... Harda: कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में विश्व मृदा स्वास्थ दिवस मनाया गया | Harda: श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये परीक्षा 21 जनवरी को होगी | Harda: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव में प्रवेश के लिये आवेदन करें | Harda: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिये 31 दिसम्बर तक आवेदन करें | Harda: शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर छीपाबड़ में निकाली भव्य कलश यात्रा |

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से कटौती, जानें क्या हैं आज के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला लगातार रविवार को भी जारी रहा। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में आज 19 पैसे, जबकि डीजल के दामों में 17 पैसे की कटौती की गई। दिल्ली में अब पेट्रोल 76.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल का दाम भी घटकर 71.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 82.04-74.79 रूपए हो गई है। लगातार घट रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों के चलते अभी तक पेट्रोल लगभग 6.31 रूपए और डीजल 4.30 रूपए सस्ता हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर   पेट्रोल   डीजल
दिल्ली 76.52 71.39
मुंबई    82.04 74.79
चेन्नई  79.46 75.44
कोलकाता   78.47 73.25
हरियाणा   75.39 70.35
हिमाचल 75.24 69.18

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते दिनों आई गिरावट के कारण पिछले एक महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। हालांकि, तेल आपूर्तिकर्ता देशों का समूह ओपेक द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने की संभावनाओं के कारण शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी आई।

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 81.68 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 82.89 रुपए, लुधियाना में 82.15 रुपए और पटियाला में  82.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर   पेट्रोल   डीजल
जालंधर 81.68 71.20
अमृतसर 82.89 71.72
लुधियाना 82.15  71.60
पटियाला 82.08 71.54

आप भी पता करें आपके शहर में क्या है कीमत
आप भी अपने शहर की तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं, जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर में कीमत फोन पर जान सकते हैं।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!