jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

मध्यप्रदेश की संस्कार धानी जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल , सीएम मोहन यादव ने जताया गहरा दुख

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। बुधवार की शाम को जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र नुनजी और खरमिया के बीच सड़क हादसा हो गया जिसमे 7 मजदूरो की मौत और 6 घायल हो गये। घायलो का इलाज अस्पताल मे चल रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देने की घोषणा की है।

नुनजी और खमरिया के बीच तेज रफ़्तार हाईवा की ट्र्क से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद अनियंत्रित हाईवा पास से गुजर रहे मजदूर से भरी ऑटो के उपर पलट गया। इस हादसे में 7 लोगों की हाईवा में दबने दर्दनाक मौत हो गई। वहीं छह लोग इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गये।

- Install Android App -

आक्रोशित लोगो ने किया जाम

इधर, घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरी लाशों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। साथ ही आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर शांत कराया गया। फिलहाल, हादसे में मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले में जांच कर मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

मजदूर अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि सभी मृतक सोयाबीन की कटाई के लिए गये थे। कटाई करके सभी अपने अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में कुछ पास के गांव प्रतापपुर के रहने वाले थे। कुछ लोग खमरिया के रहने वाले थे।