भोपाल: नक्सलियों के पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नंबर आने के बाद प्रदेश कि सियासत गरमा गई है। इसी बीच दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘आरएसएस औऱ बीजेपी उनसे डरती है इसलिए झूठे केस में फंसाती है। जिस नंबर का ज़िक्र हो रहा है वो राज्यसभा की पोर्टल पर सार्वजनिक है औऱ उसका वो बीते चार साल से इस्तेमाल नहीं करते हैं।’
दिग्विजय ने कहा कि, ‘पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था कि, दिग्विजय सिंह देशद्रोही हैं। पुलिस ने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है। शिवराज ने संवैधानिक पद पर रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पर एसा झूठा आरोप क्यों लगाया।’ इसके बाद उन्होंने कहा कि, आरएसएस और बीजेपी मुझसे डरती हैं। इसलिये मेरे खिलाफ झूठे प्रकरण में मेरे ऊपर आरोप लगाती हैं।
बता दें कि, भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पूणे पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से पूछताछ कर सकती है। पुलिस का बताया कि, इस मामले में जांच के दौरान उन्हें एक पत्र मिला था। जिसमें एक मोबाइल नंबर था। इसकी पड़ताल करने पर यह नंबर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का निकला।


