पुंछ: पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये गोलीबारी की। पाकिस्तान ने दिगवार सेक्टर को निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुये गोलीबारी की है। वहीं प्रशासन ने एहतियात बरतते हुये सीमा से सटे सभी स्कूलों को बंद कर दिया है।
पुंछ के एसएचओ मोहम्मद अंजार मीर के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार शेल दागे हैं। हांलाकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि दिगवार, माल्टी और करमारा में गोलीबारी की गई है और फिलहाल उनके पास नुकसान की खबर नहीं है।
