goverment Ad
modi ji

MP Election: अब कांग्रेस प्रत्याशी का हुआ बुधनी में विरोध, ‘माफ़ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज’ के नारे लगे

Header Top

सीहोर: विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टी नेताओं को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में इस बार कांग्रेस एवं बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। यही कारण है कि, जनसम्पर्क के दौरान कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस प्रत्याशियों को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले और बुधनी विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को जनता का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने यादव का विरोध करते हुए ‘माफ़ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज के नारे भी लगाए’।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गढ़ बुधनी विधानसभा से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अरुण यादव को मैदान में उतारा है। वे पहली बार बुधनी से चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज को उनके ही घर में घेरने के लिए अरुण यादव को यहां से उम्मीदवार बनाया गया है। इसीलिए वे जनसंपर्क के लिए लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनसे पूछ लिया कि, हम कांग्रेस को क्यों वोट दें। इसके बाद लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और ‘माफ़ करो महाराज हमारा नेता शिवराज’ के नारे लगाए गए। इसके बाद अरुण यादव वहां से चले गए। इससे पहले शिवराज की पत्नि व बेटे को यहां पर जनता के विरोध का सामना करना पड़ चुका है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!
ब्रेकिंग
कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे ओंकारेश्वर | भगवान आशुतोष और मां नर्मदा का किया अभिषेक ........ बेटे ने मां-बाप को कैंची से कैंची से गोदकर उतारा मौत के घाट, कमरे में खून से लथपथ मिले दोनों के शव अमेरिका के टेनेसी में स्कूल में फायरिंग, 3 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर चिली के शख्स में H5N1 का पहला केस, जानें इंसानों में क्यों खतरनाक है ये वायरस सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर देश- प्रदेश वासियों को कृषि मंत्री कमल पटेल की राम-राम सरकार अब किसान से एक बार में 25 की बजाय 40 क्विंटल खरीदेगी सरकार: कृषि मंत्री कमल पटेल MP NEWS : जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर की दोस्ती, चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज ! MP Big Breaking : राम मंदिर इंदौर में बड़ा हादसा, बावड़ी की छत धंसकने से 25 से ज्यादा लोग गिरे, रेस्... .....तो मैं आत्महत्या कर लूंगी ! इसके जिम्मेदार महेश तिवारी होंगे -  निशा दोफिया