
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के प्रचार में विशाल जनसमुदाय को संबोधित किया
मदन गौर
मकड़ाई समाचार हरदा/ हरदा खिरकिया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के चुनाव प्रसार में खिरकिया आये गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवारा चोक पर विशाल आम सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यह हम नही राजनीतिक विश्लेषक कह रहे है। भाजपा के राज में हर एक गरीब व्यक्ति का सपना साकार हुआ है। सरकार ने बीमारू राज्य से बाहर निकालकर स्वर्णिम राज्य बनाया। सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि कमल ने जिले में विकास किया है। इसलिए क्षेत्र की जनता विधायक से मंत्री तक का सफर तय करवाया ।2013 में मेरा नही आना ही कमल पटेल के लिए अशुभ रहा। लेकिन आज 2018 में मेरे छोटे भाई कमल पटेल के लिए वोट मांगने आया हु। जो शुभ होगा। जनता ने भी दोनो हाथ उठाकर भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इसके पहले1998 ओर 2008 में जब में कमल के लिए प्रचार में आया था। तो कमल पटेल के लिये शुभ रहा। ओर अब 2018 में भी आया हु। जनता के आशिर्वाद से शुभ होगा। और कमल पटेल विजयी होंगे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष कोमल पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गौर, प्रह्लाद पटेल, देवीसिंह सांखला, उदय सिंह चोहान,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे । कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील जैन और आभार जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने व्यक्त किया।


