मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आतीं रहती हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
वहीं इन दिनों सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी और तैमूर की छोटी बहन इनाया भी भाई की तरह फेमस होती जा रही हैं।

हाल ही में इनाया और तैमूर की कुछ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड के इन पॉपुलर और क्यूट स्टार किड्स का एेसा अंदाज देख आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे।
इन लेटेस्ट तस्वीरों में तैमूर छोटी बहन इनाया के देखते ही बेहद खुश हो गए और भागते हुए उनके पास पहुंचे।
बता दें कि हाल ही में मार्केट में तैमूर सॉफ्ट टॉय भी आया है। कंपनियां मार्केट में तैमूर गुड्डा उतारने लगी हैं।
तैमूर गुड्डे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तैमूर और इनाया अक्सर एक दूसरे के साथ एंजॉय करते हुए नजर आते हैं।

