मकड़ाई समाचार हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा म.प्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश अनुसार म.प्र कांग्रेस कमेटी सदभावना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सजी अब्राहम एवं कुं अभिजीत शाह एवं जिला कांग्रेस सदभावना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैतान सिंह की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने चारखेडा युवा कांग्रेस नेता मनीष रायखेरे को सदभावना प्रकोष्ठ का टिमरनी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मनीष रायखेरे के सदभावना प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष बनने से सुनिश्चित रूप से जिले में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालो में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, पूर्व न पा अध्यक्ष हेमंत टाले, इकवाल अहमद, राकेश सुरमा, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, सुरेन्द्र सराफ, संजय अग्रवाल, शेख अस्फाख ,संजय पांडेय सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल है।


