मकड़ाई समाचार हरदा। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्त कल्याण ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संचालित प्री-मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइ्रन पंजीयन प्रारम्भ कर दिया गया है। इस छात्रवृत्ति योजना की विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शिका राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर देखी जा सकती है। पात्र दिव्यांग विद्यार्थी इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए 31 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है। इस संबंध में समस्त शैक्षणिक संस्थानों, संकुल प्राचार्यो एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशि किया गया है कि उनके अधिनस्थ शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को नियमानुसार छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए आवेदन करायंे।


