ब्रेकिंग
Aaj ka rashifl:आज दिनांक6/12/2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे करणी सेना हरदा में करेगी चक्का जाम ! Harda: सोशल मीडिया पर एक युवक ने गुर्जर समाज पर की अभद्र टिप्पणी ! स्टाइलिश साड़ी के साथ ब्रालेट ब्लाउज में दिशा पटानी का बोल्ड अवतार, देखें एक्ट्रेस का सेक्सी अंदाज जीत का प्रमाणपत्र ले, मध्य रात्रि में पैदल पहुंचे कान्हा बाबा, अभिजीत शाह ने सोडलपुर में मानी थी मन... Harda: कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में विश्व मृदा स्वास्थ दिवस मनाया गया | Harda: श्रमोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये परीक्षा 21 जनवरी को होगी | Harda: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव में प्रवेश के लिये आवेदन करें | Harda: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिये 31 दिसम्बर तक आवेदन करें | Harda: शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर छीपाबड़ में निकाली भव्य कलश यात्रा |

सीएम शिवराज बोले, सर्कस बनकर रह गई है कांग्रेस पार्टी, अपने ही डुबो रहे

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार दोपहर को बुरहानपुर के फोफनार पहुंचे। चुनावी सभा के मंच पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान नन्दू भैया को याद किया। उनके योगदान को गिनाया। साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई अध्यक्ष नहीं है। उसकी अजीब हालत है। कांग्रेस पार्टी सर्कस बनकर रह गई है। राहुल गांधी पार्टी में किसी पद पर नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री हटाने का निर्णय वहीं लेते हैं। उन्होंने पंजाब-छत्तीसगढ़ में पार्टी की बुरी स्थिति पर तंज कसा। पंजाब के हालात किसी से छुपे नहीं है। कांग्रेस के अपनो ने ही उसे डुबो दिया। मध्य प्रदेश में सिर्फ कमल नाथ ही कांग्रेस है। अब वही सर्वेसर्वा हो गए। बेचारे अरुण यादव को कांग्रेस के अपनों ने ही निपटा दिया।

छत्तीसगढ़ के पत्थलगढ़ की घटना पर सीएम शिवराज ने कहा कि कमल नाथ को शर्म आनी चाहिए, उन्हें अनर्गल आरोप लगाने के अलावा कुछ मिलता ही नहीं है। जो व्यक्ति हैं, वो पकड़े गये हैं, सिंगरौली में भी उनके घर पर छापा मारा गया है। जो तथ्य है, सामने है। गड़बड़ करने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। कांग्रेस की तो अजब हालत है। पार्टी में अध्यक्ष का पता ही नहीं, जी 23 का अलग ही ग्रुप चल रहा है। पंजाब में चलती सरकार में मुख्यमंत्री बदल दिया, तो छत्तीसगढ़ में 50-50 की खींचतान है।

सीएम ने खंडवा से पूर्व सांसदी रहे नंदकुमार सिंह चौहान के लिए कहा कि नंदू भैया अपने लिए नहीं जिये, पार्टी और आपके लिए सदैव जिए। आपको आज एक वचन देता हूं कि नंदू भैया के हर सपने को पूरा करके क्षेत्र का हरसंभव विकास करूंगा। स्व-सहायता समूह के माध्यम से हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा लक्ष्य है कि मेरी बहन कम से कम महीने में 10000 रुपये की आमदनी जरूर करें। विधानसभा बुरहानपुर में आयोजित जनसभा में भाग लिया।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!