ब्रेकिंग
Big News Mp: प्रदेश में सबसे बड़ी जीत एक लाख सात हजार से अधिक, तो सबसे छोटी जीत मात्र 28 वोट से 5-5 ... Big News: म.प्र. में कौन बनेगा सीएम....किसके सिर पर सजेगा ताज कौन - कौन है प्रबल दावेदार... Mp News: बैरागढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था आरोपित, ससुराल में पकड़ाया | Big News: 7 वार के विधायक व कृषि मंत्री को हरा दिया इस मजदूर ने, बना विधायक, बेटे को दंगाइयों ने मार... Indore News: रमेश मेंदौला ने प्रदेश में रिकार्ड मतो से चुनाव जीता जानिए पूरी जानकारी.... Tiger 3 : टाइगर 3 ओटीटी पर हो गई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म Hero Splendor Bike : 180 दिन पुरानी बाइक मात्र 30,000 में खरीदें, देंखें डिटेल Aadhaar Card UIDAI News : आधार कार्डधारकों जल्द कर ले ये काम, नहीं कराया तो होगा बड़ा नुकसान PM Kisan Yojana : किसानों को मिली गुड न्यूज, इस दिन आ सकतीं हैं 16वीं किस्त, जानें Aaj ka rashifl: आज दिनांक 04/12/2023 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से पिता सहित 28 लोगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म, 7 लोग गिरफ्तार

ललितपुर। ललितपुर में नाबालिग से 28 लोगों की ओर से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार और जेई महेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी की टीम ने दबिश देकर इनको मिर्जापुर के एक होटल से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने अभी तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता समेत तीन लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

गौरतलब है कि 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग पीड़िता ने अपने पिता सहित 28 लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। उसने बताया था कि पिता पिछले कई सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। उसने सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, जेई महेंद्र दुबे समेत कई नामचीन लोगों पर भी दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे।

फरार हो गए थे आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद कुछ आरोपी फरार हो गए हैं। इनमें से सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार को भी मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। एसपी निखिल पाठक का कहना है कि मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इससे पूर्व पुलिस ने पिता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश (पास्को) की अदालत में पेश किया गया था, जिन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही ललितपुर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए झांसी और जालौन से भी टीम बुलाई है।

हमें फंसाया गया

वही आज गिरफ्तार किए गए सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह निर्दोष है। उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। उन्होंने पीड़िता और उसकी मां के मोबाइल की जांच और नार्कोटेस्ट की भी मांग की है। इस मामले के बाद जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है। अन्य राजनीतिक पार्टियां अब इसे मुद्दा बना कर सपा और बसपा पर हमलावर हो रही हैं।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!