ब्रेकिंग
Big News Mp: प्रदेश में सबसे बड़ी जीत एक लाख सात हजार से अधिक, तो सबसे छोटी जीत मात्र 28 वोट से 5-5 ... Big News: म.प्र. में कौन बनेगा सीएम....किसके सिर पर सजेगा ताज कौन - कौन है प्रबल दावेदार... Mp News: बैरागढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था आरोपित, ससुराल में पकड़ाया | Big News: 7 वार के विधायक व कृषि मंत्री को हरा दिया इस मजदूर ने, बना विधायक, बेटे को दंगाइयों ने मार... Indore News: रमेश मेंदौला ने प्रदेश में रिकार्ड मतो से चुनाव जीता जानिए पूरी जानकारी.... Tiger 3 : टाइगर 3 ओटीटी पर हो गई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म Hero Splendor Bike : 180 दिन पुरानी बाइक मात्र 30,000 में खरीदें, देंखें डिटेल Aadhaar Card UIDAI News : आधार कार्डधारकों जल्द कर ले ये काम, नहीं कराया तो होगा बड़ा नुकसान PM Kisan Yojana : किसानों को मिली गुड न्यूज, इस दिन आ सकतीं हैं 16वीं किस्त, जानें Aaj ka rashifl: आज दिनांक 04/12/2023 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इन्कार

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में नाबालिग को शादी को झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके बाद गर्भवती नाबालिग ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित मुकर गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने दुष्कर्म की श्ािकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वसंत विहार चौक के पास रहने वाले नितेश यादव से उसकी दो साल पहले पहचान हुई। इसके बाद आरोपित युवक उसे घुमाने ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में वह शादी करने का झांसा देकर दो साल तक संबंध बनाते रहा। इससे पीड़ित सात माह की गर्भवती हो गई। उसने स्वजन को इसकी जानकारी देकर युवक को शादी के लिए कहा। इस पर आरोपित युवक मुकर गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

इसकी भनक लगने पर आरोपित भागने की फिराक में था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित भागने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। इस पर दयालबंद पुल के पास घेराबंदी कर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपित को थाने लेकर आ गई। यहां पूछताछ के बाद पुलिस ने अरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित युवती ने बताया कि गर्भवती होने पर उसने आरोपित नितेश से संपर्क कर शादी करने के लिए कहा। इस पर उसने शादी से इन्कार कर दिया। साथ ही गर्भ गिराने के लिए दबाव भी बनाया। मना करने पर आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!