मकड़ाई समाचार हरदा। आज महिला कांग्रेस सेवादल व टिमरनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आदिवासी गांव गोराखाल व चंद्रखाल में कपड़े व जूते- चप्पल वितरित किये गए। कपड़े पाकर बच्चे बहोत खुश हुए व बड़े बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। इस मौके पर महिला कांग्रेस सेवादल जिला- अध्यक्ष सुष्मिता राजपूत ने कहा कि हम हर 6 महीने में आदिवासी क्षेत्रों कपड़े व जरूरी सामान वितरित करने आते है। और ये मुहिम हमारी विगत 4 वर्षों से लगातार चल रही है। लगातार लोगों का भी इसमें बराबर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने हरदा वासियों से ज्यादा से ज्यादा इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है।
टिमरनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद पटेल ने कहा कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ है और हमे ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करना चाहिए। ऐसे सेवा कार्यो में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना चाहिए। इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संघठन की जिला- अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, महिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष सुप्रिया पटेल, महिला कांग्रेस सेवा दल टिमरनी ब्लॉक अध्यक्ष सीमा रात्रे, शाहरुख खान आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।


