OM KERWAR
मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विवेक जौहरी ने नगर के सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू को डीजी सियारिवार्ड मेडल प्रस्तुति पत्र प्रदान किया है। डीजीपी जोहरी ने यह मेडल प्रस्तुति पत्र टीआई राजेश कुमार साहू की पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया है। डीजीपी ने प्रदेश भर में सिर्फ 47 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवा हेतु प्रस्तुति पत्र दिया है। उनमें टीआई राजेश साहू भी शामिल है। उन्हें डीजीपी ने डीजी सियारिवार्ड मेडल प्रस्तुति पत्र प्रेषित किया है।
गौरतलब है कि उनके द्वारा जिले के छीपाबड़ टिमरनी और वर्तमान में सिविल लाइन हरदा में लगातार सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वे ऐसे अधिकारी हैं। जिन्होंने थाना क्षेत्रों में कई बड़े लंबित मामलों का खुलासा किया। बेहतर तालमेल कुशल कार्यप्रणाली के कारण वह पहचाने जाते है।


