बिंग ब्रेकिंग न्यूज़ सिवनीमालवा : नर्मदा नदी के बीच तेज बहाव में यात्रियों से भरी नाव की चक्री टूटी, बड़ा हादसा टला
रेवस्क्यु टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
के के यदुवंशी
मकड़ाई समाचार सिवनीमालवा। बुधवार को दोपहर घोघरा गॉव के नर्मदा नदी के बीच एक नाव की चक्री टूटने से 5 लोग बीच नर्मदा नदी में फंस गए। उस स्थान पर तेज बहाव था। चक्री टूटने के बाद नाव बहती हुई एक बड़ी चट्टान में फंस गई। घटना की जानकारी प्रशासन के आला अधिकारियों को दी गई। मौके पर एसडीएम अखिल राठौर, ,थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ पहुँचे। पानी का तेज बहाव होने के कारण रेवेस्क्यु टीम को बुलाना पड़ा। गोताखोरों की टीम ने नर्मदा नदी के बीच जाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन का अमला देखकर यात्रियो की जान में जान आई। अगर जरा सी भी देर ओर हो जाती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। यात्रियो ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


