ब्रेकिंग
Big News Mp: प्रदेश में सबसे बड़ी जीत एक लाख सात हजार से अधिक, तो सबसे छोटी जीत मात्र 28 वोट से 5-5 ... Big News: म.प्र. में कौन बनेगा सीएम....किसके सिर पर सजेगा ताज कौन - कौन है प्रबल दावेदार... Mp News: बैरागढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था आरोपित, ससुराल में पकड़ाया | Big News: 7 वार के विधायक व कृषि मंत्री को हरा दिया इस मजदूर ने, बना विधायक, बेटे को दंगाइयों ने मार... Indore News: रमेश मेंदौला ने प्रदेश में रिकार्ड मतो से चुनाव जीता जानिए पूरी जानकारी.... Tiger 3 : टाइगर 3 ओटीटी पर हो गई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म Hero Splendor Bike : 180 दिन पुरानी बाइक मात्र 30,000 में खरीदें, देंखें डिटेल Aadhaar Card UIDAI News : आधार कार्डधारकों जल्द कर ले ये काम, नहीं कराया तो होगा बड़ा नुकसान PM Kisan Yojana : किसानों को मिली गुड न्यूज, इस दिन आ सकतीं हैं 16वीं किस्त, जानें Aaj ka rashifl: आज दिनांक 04/12/2023 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली आगरा जाने की अनुमति, लखनऊ में हिरासत से छूटी

आगरा जा रहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया। हालांकि लखनऊ में करीब एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद प्रियंका को प्रशासन ने आगरा जाने की अनुमति दे दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उनके साथ चार लोगों को आगरा जाने की इजाजत दी गई है। चोरी के शक में हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारी अरुण के स्वजन से मिलने प्रियंका जा रही थीं। इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हो गई। फिर भी वह नहीं आगरा जाने की जिद पर अड़ी रहीं तो लखनऊ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनको पुलिस लाइन ले जाया गया।

इससे पहले प्रियंका ने ट्ववीट भी किया। उन्होंने लिखा कि ‘किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। इसकी उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।’ प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि ‘अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उत्तर प्रदेश सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है। आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं।’

17 अक्टूबर को एक गोदाम से 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में कल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक सफाई कर्मचारी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा, “हमारे अधिकारी उनके परिवार के संपर्क में हैं। वे सहयोग कर रहे हैं। अगर कोई लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने शिकायत दर्ज की है, उन्हें संदेह है कि पुलिस ने उन्हें पीटा था। जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। प्राथमिकी दर्ज की गई, मामले की जांच की जाएगी।” इसी तरह का टकराव इस महीने की शुरुआत में हुआ था जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस नेता को लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने से रोका था। राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ परिवारों से मिलने की अनुमति देने से पहले उन्हें 48 घंटे से अधिक समय तक एहतियातन हिरासत में लिया गया था।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Don`t copy text!