इन दिनों शादियों की गूंज में एक और खबर जोरों- शोरों पर है। जिससे हर कोई कश्मकश में है आखिर हो क्या रहा है। जी हां, इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप चर्चाओं का रुख अपनी और खींच रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है। हाल ही में दोनों को करण जौहर के साथ डिनर पर क्लिक किया गया। दोनों के शादी करने की भी अफवाहें खूब तेजी से फैल रही हैं।
दोनों के करीबी सूत्रों से पता चला है कि दोनों ने साथ मिलकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास एक फ्लैट खरीदा है। दोनों यहां पर साथ रहेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जल्द ही दोनों के शादी करने की अफवाहें चल रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर कभी बात नहीं की है।
हालांकि अर्जुन ने कॉफी विद करण 6 में पहली बार अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताया है. जब अर्जुन से पूछा गया क्या वे सिंगल हैं? जवाब में अर्जुन ने कहा, ‘नहीं मैं अब सिंगल नहीं हूं।


